कोरोना से जंग के बीच 17 जिलों के सिविल सर्जन बदले, जानें-कौन कहां गया

0

पटना : कोरोना से तेेज होती जंग के बीच आज सोमवार को बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने 17 जिलों के सिविल सर्जन का तबादला कर दिया। कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने में एड़ी—चोटी का जोर लगा रहे बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने आज इस बड़े फेरबदल की जानकारी देते हुए अधिसूचना भी जारी कर दी है।

इनका हुआ तबादला, यहां भेजे गए…

जारी अधिसूचना के अनुसार गोपालगंज के सिविल सर्जन नवल किशोर प्रसाद को भागलपुर का क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं संजीव कुमार सिन्हा को दरभंगा का सिविल सर्जन बनाया गया है। इसी प्रकार डॉ विमल प्रसाद सिंह को नवादा का सिविल सर्जन, डॉ आत्मानंद कुमार को लखीसराय का सिविल सर्जन, डॉ राकेश चंद्र सहाय वर्मा को सिविल सर्जन सीतामढ़ी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

swatva

अन्य सिविल सर्जनों में महेश्वरप्रसाद गुप्ता को सिविल सर्जन कटिहार, त्रिभुवन नारायण सिंह को सिविल सर्जन गोपालगंज, सुनील कुमार झा को सिविल सर्जन मधुबनी, श्री नंदन को सिविल सर्जन किशनगंज, अवधेश कुमार को सिविल सर्जन सहरसा, डॉ अतिरमन झा को सिविल सर्जन समस्तीपुर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा डॉ विजेंद्र सत्यार्थी को सिविल सर्जन जमुई, अजय कुमार सिंह को सिविल सर्जन खगड़िया, राजदेव प्रसाद सिंह को सिविल सर्जन शिवहर बनाया गया है। साथ ही उमेश शर्मा को सिविल सर्जन पूर्णिया, डॉक्टर यदुवंश कुमार शर्मा को सिविल सर्जन सिवान, डॉक्टर सुधीर कुमार को सिविल सर्जन रोहतास के पद पर पदस्थापित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here