कोरोना से बचाव को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने लोगों के बीच किया गिलोय पौधा वितरण

0

पटना : बिहार में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में लॉक डाउन कानून लागू है। देश की जनता घरों में खुद को सुरक्षित किए हुए है।इस बीच पटना में कोरोना वायरस के प्रहार से लोगों को बचाने के लिए और शरीर मैं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए औषधीय गुण वाले पौधों को घरों में लगाने एवं उनका नियमित सेवन करने को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। आयुर्वेद के अनुसार गिलोय ,नीम, तुलसी, चिरायता जैसे पौधों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने वाले तत्व पाए जाते हैं।इसी दृष्टि से भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गिलोय पौधा का वितरण दो सौ लोगों के किया गया।

कोरोना वायरस शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को करता है कम

इम्यूनिटी सिस्टम | रोग प्रतिरोधक ...कोरोना वायरस शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है । इस वायरस से बचाव के लिए आज भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश पूर्व उपाअध्यक्ष संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गिलोय का पौधा तैयार कर लोगों के घर -घर जाकर वितरण किया साथ ही साथ उन्होंने लोगों को गिलोय सेवन की विधि और लाभ के बारे में जानकारी दी।

swatva

गिलोय के सेवन से कोरोना वायरस संक्रमण से बचा जा सकता

भारतीय जनता पार्टी - विकिपीडियाआयुष मंत्रालय द्वारा बताया गया है कि गिलोय के सेवन से कोरोना वायरस संक्रमण से बचा जा सकता है और शरीर मे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है । गिलोय के काढ़ा सेवन से सर्दी ,जुकाम,बुखार आर्थराइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया, अस्थमा, मधुमेह,गैस, पाचनतंत्र एवं अन्य रोगों में भी सहायक सिद्ध होता है।भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पौधा वितरण के साथ सेवन की विधि और लाभ का विवरण पर्ची भी लोगो को दिया गया। उस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए सफेद घेरे बनाये गए थे।वितरण कार्यक्रम में श्याम सुंदर शर्मा,मनोज सोनवांन, मनोज कुमार यादव,राजेश शर्मा,संजय अग्रवाल रजनीश रंजन,लखन यादव,विजयवान एवं अन्य ने सहयोग किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here