कोरोना संदिग्धों के अफवाह से रांची व लोहरदगा में मची अफरा-तफरी

0

रांची : कोरोना संदिग्धों के गांव में घूमने की अफवाह में रांची और लोहरदगा जिला सीमा पर स्थित 12 से अधिक गांव के लोग सड़क पर उतर गए। गांव-गांव में घंटी बजा कर इसकी सूचना सबको दी गई। घंटी की आवाज़ सुन बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए। बहार आए लोगों ने कथित रूप से कोरोना संक्रमित 10-12 लोगों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

घटना की सूचना पर भंडरा और लोहरदगा पुलिस बड़ी संख्या में क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक लोहरदगा के नगजुआ रेलवे स्टेशन के पास चार गाड़ी फोर्स के अलावा बाइक दस्ता के जवान भी पहुंच गए हैं। लोगों को समझाने का काम पुलिस और प्रशासन के अधिकारी के द्वारा किया जा रहा है। लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। तीन दिन पहले लोहरदगा की सेन्हा प्रखंड में भी अलौदी- बूटी गांव क्षेत्र में इस तरह का अफवाह फैला कर पुलिस को परेशान करने का काम किया गया था। पुलिस को रात भर कैंप करने पड़े थे।

swatva

मिली जानकारी के मुताबिक यह हल्ला लोहरदगा के भीठा गांव से शुरू होने की बात कही गई। वही चेरिमा के लोगों ने कहा कि यह हल्ला रांची जिले के बेडो प्रखंड क्षेत्र के दोरंदा गांव की ओर से आई। यह रांची के करगे,पीपल टोली आदि गांव में फैला। इसके बाद लोहरदगा भंडरा प्रखंड के खव्वस अम्बवा, बड़ागांई, कांजो चेरिमा और कैरो प्रखंड के नगजुआ आदि गांवों में फैल गया।

ग्रामीणों ने कहा कि 10-12 लोग यह बात कर रहे थे। क्षेत्र में कोरोना फैला देना है। इससे ग्रामीण भयभीत हो गए। पुलिस ने किसी के घूमने की बात से इंकार किया है। कहा कि यह पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार बात है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपने-अपने घरों में लौट जाने को कहा गया। वावजूद लोग सडकों पर ही थे। कुछ गांवों से लोग लाठी डंडा लेकर निकले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here