कोरोना: बिहार में बीते 24 घंटे में 3646 नए मामले तथा 12 लोगों की हुई मौत

0

पटना: देश के साथ-साथ बिहार में कोरोना की स्थिति बदतर होती जा रही है। शुक्रवार को बिहार में कोरोना के 3646 नए मामले सामने आये हैं। इसके साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 71 हजार 794 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 2445 लोग ईलाज के बाद ठीक हुए हैं। तथा प्रदेश में अब तक 46 हजार 265 लोग ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से 12 लोगों की मौत के साथ अब तक बिहार में 400 लोगों की मौत हो चुकी है।

बीते 24 घंटे में बिहार में 71 हजार 520 सैम्पल की जांच हुई है। वहीं बिहार में अभी तक 8 लाख 70 हजार 852 सैम्पल की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को पटना सबसे अधिक 566 नए मामले सामने आये हैं।

swatva

वहीं देशभर की बात करें तो बीते 24 घंटे में 62,538 नए मामले सामने आये हैं। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख 27 हजार 074 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटो में 886 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। इसके साथ ही मारने वालों की संख्या 41,585 हो चुकी है। जबकि इलाज के बाद 13 लाख 78 हजार 105 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 6 लाख 7 हजार 384 केस एक्टिव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here