कांग्रेसी चाणक्य बनेंगे पीके? कमलनाथ कार्यकारी अध्यक्ष!

0

नयी दिल्ली : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को कांग्रेस पार्टी में बड़ा पद ऑफर किया गया है। उन्हें कांग्रेस का हिस्सा बनकर चाणक्य की तरह संगठन को मजबूत करने और पार्टी को सत्ता में लाने की जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पिछले दो दिनों से लगातार प्रशांत किशोर और कमलनाथ दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक पर बैठक कर रहे हैं। ताजा राजनीतिक कयास इन्हीं बैठकों के बाद सियासी गलियारों में तेज हुए हैं।

सूत्रों की मानें तो प्रशांत किशोर ने मंगलवार और बुधवार को कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से दो बार चार—चार घंटे तक बात की। कहा जा रहा है कि उन्हें कांग्रेस में बड़ा पद ऑफर किया गया है। उनको कांग्रेस का हिस्सा बनकर संगठन को मजबूत करने का सुझाव दिया गया है। अब फैसला प्रशांत किशोर को करना है।
वहीं आज गुरुवार को कमलनाथ भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर मौजूद रहीं। मालूम हो कि कांग्रेस पार्टी के भीतर अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही है। जानकारी मिली है कि अब इस पद के लिए कांग्रेस अपने सबसे वफादार और वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बारे में सोच रही है। कमलनाथ को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर सोनिया गांधी इसके जरिए कई संदेश देना चाहती हैं। अगले साल कई राज्यों में चुनाव है और कांग्रेस के भीतर भी कई तरह की खबरें चल रही हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here