कांग्रेस विधायक के रिश्तेदार की भड़काउ पोस्ट के बाद बेगलुरु में हिंसा, कर्फ्यू

0

नयी दिल्ली : कर्नाटक की राजधानी बेगलुरु में बीती रात एक कांग्रेस विधायक के रिश्तेदार की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंसा भड़क उठी। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई जबकि पुलिसकर्मियों समेत करीब 100 लोग घायल हुए हैं। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। करीब 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल हिंसा वाले इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अपमानजनक पोस्ट से नाराज लोगों ने पुलाकेशी नगर के कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान बेंगलुरु  के डीजे हल्ली और केजी हल्ली थाना क्षेत्रों में जमकर हिंसा हुई। इस दौरान एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सहित 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के आरोपी और विधायक के रिश्तेदार नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here