कांग्रेस ने सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया

0

दिल्ली: सीएम गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच खींचतान ने ऐसा रूप ले लिया कि कांग्रेस ने सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। रणदीप सुरजेवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण राजस्थान के उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पद से सचिन पायलट को हटा दिया है।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सचिन पायलट भ्रमित होकर बीजेपी के जाल में फंस गए और कांग्रेस सरकार गिराने में लग गए। इस कारण कांग्रेस उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा उपमुख्यमंत्री पद से हटाने का निर्णय ली है।

swatva

खबर के मुताबिक अशोक गहलोत राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं। अशोक गहलोत अपने मंत्रिमंडल में बदलाव कर सकते हैं। क्योंकि कांग्रेस ने सचिन पायलट को उनके पद से हटा दिया है। इस दौरान पायलट गुट के मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने सचिन पायलट को भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि वे भाजपा में आ सकते हैं उनका स्वागत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here