किसान आंदोलन के बहाने सियासी जमीन तलाश रही कांग्रेस : भाजपा

0

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय टाइगर ने कहा कि भारत बंद के नाम पर विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में जिस तरह उपद्रव किया, उसे जनता कभी नहीं भूलेगी। विपक्ष के लोग बताएं कि उनके साथ कितने किसान थे। किसान तो अपने खेतों में काम कर रहे थे, मेहनतकश किसानों को धरना-प्रदर्शन के लिए फुर्सत कहां है।

टाईगर ने कहा कि किसानों के नाम पर प्रदर्शन कर रहे लोग असल में किसान हैं ही नहीं, ये तो बिचौलिए हैं, जो नए कृषि कानून से घबराए हुए हैं। क्योंकि, नए कृषि कानून में बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं है। बिचौलिए के नहीं होने से किसानों को उनकी फसल का पूरा दाम मिल रहा है। सरकार किसान संगठनों को लगातार बातचीत कर रही है बातचीत का सकारात्मक परिणाम निकलेगा। लेकिन, विपक्षी दलों को अपने किए का फल भोगना पड़ेगा।

swatva

भाजपा नेता ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल किसान आंदोलन का इस्तेमाल लॉन्चिंग पैड के रूप में कर अपनी सियासी जमीन तलाश रहे हैं। कांग्रेस की नीति हमेशा दूसरे को भड़का कर अपना राजनीतिक लाभ लेने की रही है। किसानों को कांग्रेसी और दूसरे विपक्षी दलों की नीतियां और उनकी मंशा को समझना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here