सोनिया से पूछताछ पर ऐसा बमका कांग्रेसी कि कांग्रेस नेता की ही फूंक दी कार

0

नयी दिल्ली : सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ से कांग्रेसी बेहद गुस्से में हैं। कर्नाटक में तो एक कांग्रेसी ऐसा भड़का कि उसने प्रदर्शन करते-करते गुस्से में अपनी ही पार्टी के एक कांग्रेस नेता की कार फूंक दी। उधर दिल्ली में शशि थरूर, अशोक गहलोत और सचिन पायलट की गिरफ्तारी से कांग्रेसी और भड़क गए तथा उन्होंने ट्रेनों की आवाजाही रोक दी। बड़ी संख्या में कांग्रेसी पटरी पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली में ट्रेनें रोकी, पटरी पर धरना

प्रवर्तन निदेशालय नेशनल हेराल्ड केस में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रहा है। इसके विरोध में दिल्ली के अलावा कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बेंगलुरु में एक कांग्रेसी ने प्रदर्शन के दौरान एक कांगेस नेता की ही सेंट्रो कार को आग लगा दी। बताया जा रहा है कि ये कार एक कांग्रेस नेता की ही है, जिसमें विरोध जताने के लिए इस हरकत को अंजाम दिया गया। बेंगलुरू के शेषाद्रि पुरम स्थित नेहरू जंक्शन पर भी एक दूसरी कार के कांग्रेसियों द्वारा फूंके जाने की खबर है।

swatva

देशभर में कार्यकर्ताओं का हंगामा

इसबीच राजस्थान की राजधानी जयपुर और कुछ अन्य शहरों से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हंगामे की सूचना है। जगह—जगह कांग्रेसी केंद्र सरकार का पुतला दहन कर रहे हैं। दिल्ली में शिवाजी ब्रिज पर तीन ट्रेनें कांग्रेसियों ने रोक दी हैं। पुलिस ने भी 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में शामिल शशि थरूर, अशोक गहलोत, सचिन पायलट को हिरासत में लिया है। उधर सत्ता पक्ष की तरफ से भाजपा ने कहा है कि जब गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी से पूछताछ हुई थी तब तो हमने हंगामा नहीं किया था। फिर कांग्रेसी क्यों तिलमिला रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here