कांग्रेस को झटका, पूर्णमासी राम ने बनायी नई पार्टी

0

पटना : बिहार कांग्रेस को तब एक भारी झटका लगा, जब पार्टी के दिग्गज नेता पूर्णमासी राम ने पार्टी का दामन छोड़ते हुए अपनी खुद की नई पार्टी का गठन कर लिया। उनकी नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय जनसंघर्ष पार्टी है।

श्री राम पिछले लोकसयभा चुनाव से ही नाराज चल रहे थे जब उन्हें वाल्मीकिनगर से लोकसभा का टिकट नहीं दिया गया था। पूर्णमासी राम गोपालगंज से सांसद व अपने गृह क्षेत्र वाल्मीकिनगर से कई बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लालू काल में मंत्री पद भी संभाला था।

swatva

उनके पार्टी छोड़ने से कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रभाव पड़ सकता है। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पूर्णमासी राम का पार्टी छोड़ना कई मायने में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here