कांग्रेस ने किया COVID कंट्रोल रूम का गठन, हेल्पलाइन नंबर जारी

0

पटना : बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच बिहार कांग्रेस ने कोरोना पीड़ितों के सहायता के लिए कंट्रोल रूम का गठन किया है। इसके संचालन के लिए 6 सदस्यीय टीम कुमार आशीष के नेतृत्व में बनाई गई है।

इस कंट्रोल रूम के गठन को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने बताया कि प्रदेश में जिन कोरोना मरीजों तक सरकार की सहायता नहीं पहुंच रही हैं उन्हें यथासंभव सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी ने कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा इस कंट्रोल रूम का प्रभारी युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष को बनाया गया है।

swatva

प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने बताया कि कंट्रोल रूम में दो हेल्पलाइन नम्बर 8294886978 तथा 0612-2262334 भी जारी किया गया है। यह चौबीसों घण्टा पीड़ितों एवं जरूरतमंदो के सेवार्थ उपलब्ध रहेगा।

इसके साथ ही पटना महानगर के जिला अध्यक्ष शशि रंजन,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व समन्वयक मृणाल अनामय, राजीव सिन्हा,विकास कुमार झा तथा दीपक कुमार को कंट्रोल रूम का संचालन सदस्य बनाया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here