मुख्यमंत्री ने गंगा में बाढ का लिया जायजा, हवाई सर्वेक्षण

0

पटना : बिहार के चार जिलों में बाढ़ से हालात खराब हो चले हैं और कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। उफनाई गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर से लेकर पटना तक हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव और आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव भी सीएम के साथ रहे।

गंगा, कोसी, बागमती, कमला बलान और गंडक सहित राज्य की कई प्रमुख नदियों का जलस्तर विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान को पार कर गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा नदी बक्सर, पटना के दीघाघाट और गांधी घाट, मोकामा के हाथीदह, मुंगेर, कहलगांव, साहेबगंज में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

swatva

हालांकि सीएम ने कहा कि पटना में गंगा नदी का जलस्तर अभी 2016 जैसे विकराल रूप में नहीं बढ़ा है, लेकिन यह खतरे के निशान के आगे तो है ही। ऐसे में प्रशासन और कर्मियों को सचेत रहने की जरूरत है। इसे देखते हुए किसी भी स्थिति से निबटने की पूरी तैयारी सरकार ने की है। मुख्यमंत्री ने बिहार के बाढ़ प्रभावित सभी जिलों के डीएम को चौकस रहने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here