दारूबंदी पर मांझी के ज्ञान पर हंस पड़े CM, उनको क्या पता…

0
nitish kumar & jitanram manjhi

पटना : बिहार में शराबबंदी कानून पर पूर्व सीएम और नीतीश सरकार के सहयोगी जीतन राम मांझी के ज्ञान पर मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी और वे हंस पड़े। नीतीश ने आज पटना में कहा कि मांझी को क्या पता? मांझी ने बिहार में दारूबंदी का गुजरात मॉडल लागू करने की बात कही थी। इसी पर नीतीश ने आज शनिवार को हंसते हुए एक तरह से उनका मजाक उड़ा दिया

गुजरात मॉडल के बारे में क्या जानते हैं…

मुख्यमंत्री नीतीश ने मांझी को जवाब देते हुए कहा कि पता नहीं। उनको इस मॉडल के बारे में क्या पता? वह इस बारे में हमसे बात करने आएंगे तो उनको हम बता देंगे। दारू खराब चीज है। लोग जहरीली शराब पी रहे हैं तो मर रहे हैं न। हो सकता है मांझी को इस बात की जानकारी नहीं होगी। उनको क्या पता है।

swatva

मांझी पर हंस पड़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

नीतीश एकबारगी मांझी के शराब को लेकर बयान देने पर हंस पड़े। उन्होंने कहा कि सब चीज की जानकारी मांझी जी को नहीं होगी कि शराब पीने से लोग मरते हैं। शराब पीने से नुकसान होता है। जिस मॉडल की बात मांझी कर रहे हैं वह कब लागू हुआ। हमको नहीं पता। हमसे बात करने आएंगे तो उनको हम सब बताएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here