सीएम के नलंदा में टीबी के इलाज को महिला ने किया अपने बच्चों का सौदा

0

नालंदा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में हरनौत प्रखंड के कल्याण बिगहा की रहने वाली एक बीमार महिला द्वारा खुद के इलाज के लिए अपने दो बच्चों को 50 हजार में बेचने का सौदा करने का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में जानकारी मिलने के बाद डीएम ने हस्तक्षेप किया तथा उनकी पहल पर महिला और कुपोषण के शिकार उसके दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार कल्याण बिगहा निवासी महिला सोनम को उसका पति बीमारी की हालत में छोड़कर फरार हो गया था। लाचार सोनम ने अपने इलाज के लिए दोनों बच्चों को 50 हजार रुपए में बेचने का सौदा कर लिया। जब इसकी जानकारी प्रशासन तक पहुंची तो डीएम की पहल से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि महिला टीबी की मरीज है और उसके दोनों बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। तीनों का इलाज चल रहा है।

सोनम की दो शादियां हुईं हैं। पहले पति की मौत के बाद उसने दो वर्ष पूर्व दूसरे पुरुष से शादी की। करीब 6 महीने पहले महिला को टीबी की बीमारी हुई। पति को जैसे ही इस बात का पता चला वह पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। किसी और को यह बीमारी न हो इसलिए ग्रामीणों ने उसे गांव से बाहर निकाल दिया था।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here