मनमानी पर उतरे बंद समर्थक, यात्रियों से झड़प, पुलिस को चुनौती

0

पटना : किसानों द्वारा बुलाये गए भारत बंद में तमाम विपक्षी दल भी शामिल हैं। विरोधी दलों का पूरा समर्थन इस आंदोलन को मिल रहा है। 8 दिसंबर को बुलाये गए भारत बंद का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है। राज्य के जमुई जिले में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं और जाम में फंसे यात्रियों के बीच झड़प की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों आमने-सामने हो गए हैं।

भारत बंद के समर्थन में बिहार में पूरा विपक्ष समर्थन में उतर गया है। राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों समेत विभिन्न संगठनों ने भारत बंद को समर्थन देेते हुए अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। वहीं इसके विरोध में बिहार में मौजूद तमाम विरोधी दलों द्वारा अनेक जगहों पर बिहार के विभिन्न जिलों में सुबह से ही बंद समर्थकों ने तमाम स्टेशनों पर ट्रेनों को रोका गया।

swatva

वहीं इस बीच जमुई जिले में बंद के दौरान राजद कार्यकर्ता काफी उग्र हो गए। कार्यकर्ताओं द्वारा जाम में फंसे लोगों से मारपीट भी की गई। जिसके बाद मामला बिगड़ता देख जिस बचाव के लिए पुलिस को आगे आना पड़ा। वहीं राजधानी पटना में जाप समर्थकों द्वारा जाम में फंसे यात्रियों के कार के ऊपर चढ़कर नारे लगाए गए ।

इसके अलावा अररिया के फारबिसगंज में भारत बंद में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता और पुलिस भिड़ गए। पुलिस की केस दर्ज करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चुनौती दे डाली। इस दौरान पुलिस की भाषा से आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हिम्मत है तो गोली चलाइये।

वहीं पुरे भारत में बंद समर्थकों ने सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार ने इस कृषि कानून से किसानों को ठगने का काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here