सिनेमा के असर पर होगा मंथन, जुड़ने के लिए इस लिंक का करें उपयोग

0

भारतीय सिनेमा एवं सॉफ्ट पावर पर होगा सेमिनार

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस) और फ्लेम यूनिवर्सिटी की ओर से 3 और 4 मई, 2022 को भारतीय सिनेमा एवं सॉफ्ट पावर (Indian Cinema and Soft Power) पर दो-दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। मुंबई में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आईसीसीआर (ICCR) के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य डॉ. विनय सहस्रबुद्धे (Dr. Vinay Sahasrabuddhe)

ने कहा कि संगोष्ठी का उद्देश्य भारतीय सिनेमा और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के पेशेवरों और विद्वानों को समकालीन समय में इस अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श करने तथा चर्चा करने के लिए एक साथ लाना है।

swatva

संगोष्ठी का उद्घाटन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और फिल्म निर्माता शेखर कपूर करेंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी भी उपस्थित रहेंगे।

संगोष्ठी की पृष्ठभूमि

प्रेस को जारी बयान में बताया गया कि भारतीय सिनेमा की व्यापक पहुंच में भारत के प्रति सांस्कृतिक संवेदनशीलता विकसित करने की क्षमता है। भारतीय समुदाय के लगातार बढ़ते आकार के साथ सूचना प्रौद्योगिकी का उदय यह संकेत करता है कि विदेशों में भारतीय सिनेमा के प्रभाव को मापने और समझने की खूबी है। सिनेमा धीरे-धीरे कई देशों में लोगों और सरकारों की सोच को अधिक प्रभावित करने और गैर-भौतिक पूंजी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है।

संगोष्ठी में इन विषयों पर होंगे सत्र

सिनेमाई उपनिवेशवाद : पश्चिमी लेंस के माध्यम से वैश्विक और भारतीय सिनेमा
विदेशों में भारत के विचार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक माध्यम के रूप में भारतीय सिनेमा
भारतीय सिनेमाई संगीत का वैश्विक प्रभाव
क्षेत्रीय सिनेमा और उसका वैश्विक प्रभाव
विदेशी दर्शकों और उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ भारतीय सिनेमा का जुड़ाव

पंजीकरण के लिए, यहां क्लिक करें Seminar on “Indian Cinema & Soft Power”: Registration Form (google.com)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here