चुनाव के बाद नजर नहीं आयेंगे ललन सिंह : अनंत सिंह

0

बाढ़ (पटना) : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह का चुनावी दौरा शुरू हो गया है। चर्चा है कि बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह मुंगेर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। विधायक अनंत सिंह ने आज बेलछी के कई गांवों का दौरा किया तथा वहां से वापस आकर अपने पैतृक गांव नदावां में जनसभा को संबोधित किया। बहां उनके अभिनंदन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कल बिहारी विगहा में जल संसाधन मंत्री राजीब रंजन सिंह उर्फ ललन सिह ने विधायक अनंत कुमार सिंह पर तंज कसते हुये कहा था कि एनटीपीसी से भूत भगा देंगे। आज अनंत कुमार सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि भूत भगाना है तो अभी भगा दें। दो महीने बाद क्यों? चुनाव के बाद ललन सिंह क्षेत्र में नजर नहीं आयेंगे। बाहुबली विधायक ने कांग्रेस से टिकट मिलने के सबाल पर कहा कि मेरा टिकट दो सौ परसेंट तय है। हम जीतने के बाद जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा—लोकसभा से ज्यादा जरुरी जनता के बीच रहना होता है। जनता जब, जहां हमको बुलायेगा हम जायेंगे।
सत्यनारायण चतुर्वेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here