छठे बिहार उद्यमिता समिट का हुआ आगाज़

0

पटना : राजधानी के ज्ञान भवन में आज छठे बिहार एन्तेर्प्रेंयूर्शिप समिट में नए-नए स्टार्ट-अप और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के अर्बन डेवलपमेंट मंत्री सुरेश वर्मा, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मंत्री महेश्वर हजारिका और श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित देश, दुनिया मे फैले प्रवासी बिहारी भी शामिल हुए। श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार को बिहारी प्रवासी पर गर्व है। बिहार को तकनीक की जरूरत है, शोध की जरूरत है। यहां के प्रतिभाओं को मौका देने की जरूरत है। बिहार के लोग जहां भी जाते हैं बिहार और देश का मान-सम्मान बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग दूसरे जगह जाते हैं तो वहां से बगैर प्रभावित हुए बिहारी संस्कृति को बचा कर रखते हैं। श्रमिकों के सम्मान में बिहार और केंद्र सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। बिहार में बहुत घनत्व वाली आबादी है इसलिए बड़े इंडस्ट्री के लिए जमीन नहीं दे पाते हैं। लेकिन यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है और इनको यदि आपलोगों के माध्यम से मौका मिल जाए तो बड़ी बात होगी। बिहार में लघु और कुटीर उद्योग की अपार संभावना है। श्रम मंत्री ने कहा कि बहुत कुछ बदला, लेकिन पर एक चीज़ नहीं और वो है हमारी संस्कृति। आनेवाली पीढ़ियों को भी गांवों से जोड़े रखें।

अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्टर सुरेश वर्मा ने कहा कि बिहार के विकास में उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारे जितने परंपरागत इंडस्ट्री हैं उसको अपग्रेड करने की जरूरत है। आपलोग और सरकार मिलकर जब तक नहीं सोचेंगे तब तक बिहार का विकास नहीं हो सकता है। कृषि आधारित उद्योग के विकास की जरूरत है। जब बिहार समृद्ध होगा तभी भारत समृद्ध होगा।

swatva

बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मंत्री महेश्वर हज़ारिका ने कहा कि बिहार के लोग जहां भी जाते हैं वहां अपनी भाषा अपनी वंशावली का प्रयोग करते हैं। उन्होने नीतीश कुमार की तारीफ करते हए कहा कि एक आदमी का विज़न बिहार को कहां से कहाँ पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा बनाए गए उद्योग नीति पूरे देश मे सबसे अच्छी है। इन्वेस्टरों से आग्रह करते हुए कहा कि आप इन्वेस्ट कीजिये। बिहार सरकार आपके कदम से कदम मिलाकर चलेगी।

(मानस द्विवेदी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here