नीतीश पर चौबे का बड़ा हमला, क्राइम कंट्रोल में बिहार सरकार नपुंसक

0

पटना/कैमूर : बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार के लोगों को जंगलराज 2 का एहसास कराने पर तुले हुए हैं। राजद के साथ सरकार बनाने के कारण उनका शासन बढ़ते क्राइम ग्राफ के सिलसिले में नपुंसकता का शिकार हो गया है।

मंत्री चौबे ने कहा कि प्रदेश में रोजाना आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। लोग त्रस्त हो रहे हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री कैमूर में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

swatva

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से जंगल राज लौट आया है। प्रदेश की सरकार नपुंसक हो गई है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं जबकि सीएम नीतीश अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाने का विश्वास देकर सत्ता पर काबिज हुए थे। लेकिन अब वो राज्य की जनता को फिर से जंगल राज की आग में झोंकना चाह रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here