PM के जन्मदिन पर त्रिपुरा के राज्यपाल के साथ चौबे ने किया पौधरोपण, कहा- उत्तर-पूर्व राज्यों का हो रहा सर्वांगीण विकास

0

त्रिपुरा : केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने त्रिपुरा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से शुक्रवार को राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इसके उपरांत राजभवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के अवसर पर रुद्राक्ष एवं अगर का पौधा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य एवं अश्विनी चौबे ने लगाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना मां त्रिपुर सुंदरी से की।

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर-पूर्व राज्यों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। भारत के विकास में उत्तर पूर्व राज्यों का अहम योगदान है।

swatva

उन्होंने बताया कि सात दिवसीय यात्रा के दौरान त्रिपुरा, असम, नागालैंड, मणिपुर एवं अरुणाचल प्रदेश राज्य का दौरा कर मंत्रालय से संबंधित केंद्रीय योजनाओं पर विभागीय अधिकारी के साथ बैठक होगी। विकास कार्यों पर चर्चा के साथ वन पर्यावरण मंत्रालय से संबंधित अभयारण्य का भ्रमण होगा। वहां काम कर रहे अधिकारियों कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका अनुभव जाना जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here