चौबे ने प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को किया नमन

0

पटना : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर चौबे ने कहा कि सभी डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से युगों तक प्रेरणा लेते रहेंगे। वे जीवन पर्यंत सादा जीवन उच्च विचार के मार्ग पर चलते रहे। बिहार व देश का नाम उन्होंने पूरे विश्व में ऊंचा किया।

swatva

इसके साथ ही उन्होंने पटना एम्स निदेशक डॉक्टर पी के सिंह की मां के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

इसके अलावा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित मसाला किंग के नाम से मशहूर महाशय धर्मपाल गुलाटी के निधन पर भी केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here