चिराग के रवैये से हुआ लोजपा का विखंडन, परिवार ने नहीं दिया धोखा

0

पटना : लोजपा सांसद सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने अपने बड़े भाई चिराग पासवान पर जोरदार हमला बोला है। प्रिंस राज ने कहा कि चिराग को परिवार ने नहीं बल्कि खुद के रवैये का परिणाम भुगत रहे हैं।

अपने दौरे पर बिहार पहुंचे लोजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि वो लोजपा को आगे बढ़ाने के लिए आदरणीय स्वर्गीय रामविलास पासवान के पदचिन्हों पर चलकर पार्टी को मजबूत करेंगे और समाज का ख्याल रखेंगे।

swatva

वहीं जातिगत जनगणना पर लोजपा सांसद प्रिंस राज ने कहा कि गरीबों के हित के लिए जो निर्णय लेने चाहिए वह जरूरी हैं। गरीबी रेखा से ऊपर लोगों को लाने का जो फैसला लेना चाहिए वो लेना जरूरी है।

परिवार ने धोखा नहीं दिया

वहीं प्रिंस राज ने अपने भाई चिराग पासवान के आशीर्वाद यात्रा पर कहा कि वो स्वतन्त्र हैं यात्रा के लिए और मुझे उनकी इस यात्रा पर कुछ नहीं कहना है। वहीं परिवार से लेकर पार्टी तक में चल रही उथल पुथल के बीच प्रिंस राज ने कहा कि चिराग भैया को परिवार ने धोखा नहीं दिया है बल्कि उनका जो रवैया रहा उसका ही परिणाम वह खुद भोग रहे हैं। चिराग पासवान को मंथन करने से अपनी गलती समझ में आएगी।

विपक्ष संसद को नहीं चलने दे रही

वहीं फोन टैपिंग मामले में लोजपा सांसद ने कहा कि विपक्ष को सदन चलने का मौका देना चाहिए। फोन टैपिंग मामले में विपक्ष संसद को नहीं चलने दे रही है। जनहित के मुद्दे संसद में उठाए जाते हैं। विपक्ष को सरकार को चलने देना चाहिए।

वहीं उनसे जब यह सवाल किया गया कि बिहार की जनता चिराग समर्थन कर रही है और चिराग की सभा में काफी भीड़ हो रही है, प्रिंस ने कहा कि वो भी अपने क्षेत्र में जायेगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here