संगठन को धार देने में जुटे चिराग, इन नेताओं को बनाया जिलाध्यक्ष

0

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने संगठन विस्तार का काम शुरू कर दिया है। बंगला फ्रीज होने के बाद नया चुनाव चिन्ह औऱ पार्टी के नाम मे संशोधन होने के बाद चिराग पासवान गाँव-गाँव का दौड़ा कर संगठन को धार देने में जुट गए हैं। इसेव कड़ी में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी अलग-अलग जिलों के प्रमुख के नामों की घोषणा करना शुरू कर दिए हैं।

सोमवार को राजू तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आदेशानुसार राज कुमार गुप्ता को लोजपा (रामविलास) के वैशाली (हाजीपुर) जिला के जिलाध्यक्ष एवं विशवक्रमेन्द्रो देव उर्फ चुलबुल शाही जी को मुजफ्फरपुर जिला के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

swatva

इसके अलावा विजय कुमार पासवान को लोजपा (रामविलास) अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं सुदामा पासवान को लोजपा (रामविलास) अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के रोहतास (सासाराम) जिला के जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ज्ञातव्य हो कि इससे पहले चिरकग पासवान ने अपने तमाम प्रवक्ताओं, मीडिया प्रभारी और सह मीडिया प्रभारी को पद मुक्त कर दिया था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सभी को पद मुक्त किया था। जिनको पदमुक्त किया है उनमें से अशरफ अंसारी, सुरेन्द्र विवेक, राजेश भट्ट, अजय कुशवाहा, अमर आजाद और प्रो० विनीत सिंह थे। इसके अलावा प्रवक्ता (पैनलिस्ट) साजेश पासवान, अमर सिंह कुशवाहा, नरेश प्रसाद, शोभा सिन्हा पासवान, संगीता तिवारी, राकेश रौशन, कृष्ण सिंह कल्लू , राजेश वर्मा, अभय सिंह, विकास मिश्रा, वेद प्रकाश पाण्डेय, चंदन सिंह और सुरभि ठाकुर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here