नाराजगी पर मुख्यमंत्री नीतीश ने खुद दी सफाई, पढ़ें क्या कहा

0

पटना : विपक्ष की बेंगलुरु बैठक से नाराज होकर पटना लौटने संबंधी मीडिया में चल रही खबरों पर अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद आगे आकर सफाई दी। आज बुधवार को राजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री ने अपनी नाराजगी की बात को बेतुका करार दिया। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु बैठक में सब बात बहुत अच्छी तरह से हुई। मेरा राजगीर आने का कार्यक्रम था, इसलिए वहां संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए और जल्द निकल गए।

सीएम नीतीश ने विपक्ष की बैठक को लेकर भाजपा के आरोपों पर तंज कसा कि वे लोग वहां गए थे क्या? कल बेंगलुरु में अनेक पार्टियों की बैठक थी। वहां बैठक खत्म हुई तो हम चल दिये। हम इस बैठक में सब बात मानकर वहां से निकले थे। हमको राजगीर आना था। अब विरोधी इसपर दुष्प्रचार में लगे हैं। लेकिन यह तय है कि 2024 में उनकी सरकार जा रही है। हम सबलोग एकसाथ हैं और चुनाव में एकसाथ ही लड़ेंगे।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here