छठ महापर्व : युद्धस्तर पर संवारे जा रहे घाट

0

पटना : छठ व्रत की तैयारियां बडे पैमाने पर शुरू कर दी गईं हैं। घाट पर नगरपालिका के सफाईकर्मियों के साथ-साथ आला अधिकारी और निरीक्षक अपने कार्यो में मुस्तैद दिखे। काली घाट, गांधी घाट, बंसी घाट और मिश्री घाट पर सफाई अभियान में चहल-कदमी दिखी। गंगा के जलस्तर में हल्की कमी के कारण मिट्टी को काटकर पानी को घाट की ओर मोडा जा रहा है ताकि व्रतियों को परेशानी न हो।
बिहारी संस्कृति में सूर्यदेव की महिमा अनंत व सर्वोपरि है। यही कारण है कि छठ महापर्व पर पटना में इसके लिए की जाने वाली तैयारियों का एक अलग स्थान है। नगरपालिका ने युद्वस्तर पर कार्यों को जल्द निबटाने का निर्देश जारी किया है। इस दौरान आला अधिकारी नाव और स्टीमर से निरीक्षण करते नजर आए। घाटों की मरम्मत की जा रही है। वहीं दूसरी ओर गंगा किनारे महापथ का निमार्ण कार्य भी चल रहा है। इस वजह से भारी वाहनों की आवाजाही से सफाई अभियान कही-न-कहीं प्रभावित हो रहा है। सफाईस्थल पर आम लोगों को जाने की इजाजत नहीं है। हालांकि गंगा के किनारे से सटे घाटों पर बह रहे दूषित जल का अबतक कोई उपाय नहीं किया गया। कर्मचारियों ने बताया कि सफाई के उपरांत दूषित पानी को भी साफ किया जाएगा। अब देखना ये है कि सोमवार से हो रहे औपचारिक अवकाश के बाद कितनी जल्द कार्यों का निष्पादन हो पाता है। कर्मचारियों से बातचीत करने पर पता चला कि घाटों की मरम्मत का जिम्मा एलएनटी कंपनी को दिया गया है। वहीं घाट की सफाई का काम नगरपालिका ने मजदूरों और कर्मचारियों के जिम्मे दिया है।
सत्यम दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here