छपरा में अगवा दूसरी लड़की का भी मिला शव, सनसनी

0

सारण : छपरा रिविलगंज थाना क्षेत्र के बिंदलिया गांव से छह लड़कियों की अपहरण करने की कोशिश की गई। जिसमें चार लड़की किसी तरह भागकर अपना जान बचा ली, वही दो लड़कियों का   अपहरण कर लिया। सोमवार की सुबह एक लड़की की शव सोंधी नदी में जिगना गाँव के पास पाया गया। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई।

पुलिस दूसरी अपहृत लड़की की तलाश में लगी हुई है पर काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं हाथ नहीं लगा, आखिरकार मंगलवार को सोंधी नदी में ही दूसरी लड़की का शव भी बरामद किया गया। दूसरी लड़की का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

swatva

इस मामले को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह के चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। शंका जताया जा रहा है कि लडकियों के साथ दुष्कर्म कर गलत उन्हें जान से मार दिया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here