चौबे के लिए जदयू, लोजपा व भाजपा कार्यकर्ताओ ने संभाला मोर्चा  

0

बक्सर : केंद्रीय मंत्री और बक्सर से भाजपा प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे के लिए जदयू, लोजपा तथा बीजेपी के सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर भाजपा किसान, अनुसूचित जाति, युवा मोर्चा सहित जदयू, लोजपा के अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बुधवार को भ्रमण कर अपने प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे के पक्ष में वोट मांगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा और लोजपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा मंडलों के अध्यक्षों ने राजपुर, डुमरांव, ब्रह्मपुर, बक्सर सदर, दिनारा, रामगढ़ विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चलाकर 19 मार्च को वोट बीजेपी को कमल छाप पर वोट देने की अपील की। बुधवार की सुबह महिला मोर्चा की टीम ने शहर में जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की। चौबे द्वारा पिछले पांच सालों में समूची लोकसभा के कोने-कोने में कराए गए रिकार्ड तोड़ विकास कार्यो से अवगत करवाया। जनसंपर्क के दौरान उपस्थित लोगों द्वारा दोनों हाथ उठाकर नरेंद्र मोदी, अश्विनी चौबे के समर्थन में नारे लगाए एवं अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान भी किया। इस दौरान चौबे ने कहा कि विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है। पिछले पांच सालों के दौरान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने विकास के जो नए आयाम स्थापित करके एक उदाहरण प्रस्तुत किया है, अगर नेक नीयत से काम किया जाए तो हर काम हो सकते है। बिजली, पानी, सडक़ें व शिक्षा व मेडिकल जैसे मुद्दों पर जमीनी स्तर पर काम हुआ है, जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है। उन्होंने कहा कि चुनावों नजदीक आते ही विपक्षी दल तरह-तरह के प्रलोभन दिखाकर लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। परंतु जनता अब ऐसे लोगों के बहकावे में कतई नहीं आएगी बल्कि विकासपरक सोच रखने वाली भाजपा पार्टी को पुन: देश में सत्तासीन करेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अगर वह बक्सर संसदीय क्षेत्र सहित समूचे देश का विकास चाहते है तो 19 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करके देश में पुन: मोदी जी की सरकार बनाने का काम करें। इस अवसर महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here