कैमूर हादसे में मौत पर चौबे ने व्यक्त की संवेदना, कहा : पूरा कैमूर मर्माहत

0

कैमूर : कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर कुल्हड़िया गांव स्थित कुलेश्वरी धाम मोड़ पर एक दर्दनाक हादसे में कैमूर के पांच युवकों की मौत हो गई। इनमें से दो युवक जम्म-कश्मीर से यात्रा कर अपने गांव लौट रहे थे, जबकि दो लोग उनकी हुंडई कार में बनारस व एक व्यक्ति चंदौली में सवार हुआ था। वहीं इस घटना को लेकर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

केंद्रीय मंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं। इस दिल दहलाने वाली घटना से पूरा कैमूर मर्माहत है। मैं इस वेदना को शब्दों में व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं। इस विकट घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि जिन्होंने अपनों को खोया है, उन्हें इस असीम दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

swatva

मालूम हो कि यह दर्दनाक हादसा सोमवार की रात करीब 11 बजे हुआ। मृतकों में मोहनियां थाना क्षेत्र के कुरई गांव निवासी 40 वर्षीय सूरज सिंह, बरेज निवासी 41 वर्षीय राहुल सिंह, रामगढ़ थाना क्षेत्र के जमुरना गांव निवासी 40 वर्षीय पंकज सिंह, 40 वर्षीय रौशन सिंह तथा भभुआ थाना क्षेत्र के जिगिनी गांव निवासी 40 वर्षीय भवानी सिंह शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here