छात्र रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली, हालत गंभीर

1

समस्तीपुर : बेखौफ अपराधियों ने आज छात्र रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष को समस्तीपुर जिले के वारिसनगर में गोली मार दी। उनकी हालत नाजुक बताई जाती है। वे किसी काम से वारिसनगर में कहीं जा रहे थे। तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी।

गंभीर रूप से जख्मी छात्रनेता को आनन—फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार घटना के कारणों का पता नही चल पाया है। अपराधियों ने घटना को समस्तीपुर के वारिसनगर स्थित सतमलपुर इलाके में अंजाम दिया। पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here