छपरा जिप अध्यक्ष मीना अरुण के जेठ की गोली मारकर हत्या

0

सारण : छपरा के जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण के जेठ की आज रविवार सुबह अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को हत्यारों ने मढ़ौरा रेलवे स्टेशन के निकट स्थित क्रॉसिंग के पास अंजाम दिया। जिप अध्यक्ष के जेठ का नाम अर्जुन सिंह बताया जाता है। हत्या के बाद भड़के लोगों ने जगह—जगह हंगामा, जाम और आगजनी की। बाद में पुलिस को लोगों ने खदेड़ स्थिति संभाली।

जानकारी के अनुसार दारोगा—सिपाही मर्डर की आरोपित जिप अध्यक्ष मीना अरुण के जेठ अर्जुन सिंह आज सुबह दुकान जा रहे थे। रेलवे फाटक के पास अचानक बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें गोली मार दी। शीघ्र ही स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

swatva

अपराधियों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विदित हो कि हाल ही में दारोगा—सिपाही मर्डर की आरोपित जिप अध्यक्ष मीना अरुण को हाईकोर्ट से जमानत मिली है। इस मामले में मृतक अर्जुन सिंह का बेटा सुबोध सिंह भी नामजद है जो अभी फरार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here