चानन में नक्सली हमला, गांव घेरकर दो लोगों को भून डाला

0
illustrative image

लखीसराय : नक्सलियों ने सोमवार को लखीसराय जिलांतर्गत चानन थानाक्षेत्र के मननपुर गांव में दो लोगों को घेरकर गोलियों से छलनी कर दिया। दिन के उजाले में सुबह साढ़े दस बजे हुई इस घटना के बाद वहां दहशत फैल गया है। करीब डेढ़ दर्जन हथियारबंद नक्सलियों ने पहले समूचे गांव को घेर लिया। फिर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान मननपुर निवासी मदन यादव एवं भलूई निवासी छोटू कुमार के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मननपुर निवासी मदन यादव और उनका चालक आज सुबह भलूई निवासी छोटू कुमार के साथ नहर के निकट खड़े थे। तभी नक्सलियों ने समूचे गांव को घेर लिया और पुलिस से मुखबीरी करने का आरोप लगाते हुए दोनों को गोलियों से छलनी कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रही है। एएसपी अभियान पवन उपाध्याय ने बताया कि मामला नक्सली हमले का प्रतीत हो रहा है। पुलिस वहां के लिए रवाना हो गई है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here