कैबिनेट विस्तार : राजनाथ व शाह को छोड़कर अधिकांश के पोर्टफोलियो में होगा बदलाव

0

दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार का आज कैबिनेट विस्तार होने वाला है। सरकार गठन के बाद आज पहली बार कैबिनेट का विस्तार हो रहा है, जिसमें 43 नए मंत्री शामिल हो रहे हैं। इनमें से कई राज्य मंत्रियों का प्रमोशन हो रहा है, जिसमें अनुराग ठाकुर किशन रेड्डी समेत कुछ और नेता हैं, साथ ही कई वरिष्ठ नेताओं से इस्तीफा लिया जा रहा है।

अब तक इस्तीफा देने वालों में से सबसे पहले बीते दिन कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए थावरचंद गहलोत, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा, रमेश पोखरियाल निशंक, संतोष गंगवार, डॉक्टर हर्षवर्धन, अश्विनी चौबे, बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी, देबोश्री चौधरी, रतनलाल कटारिया, संजय धोत्रे, राव साहब दानवे पाटिल केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुके हैं।

swatva

इन नेताओं के इस्तीफे के बाद यह बात स्पष्ट हो गई है जी इस बार अमित शाह और राजनाथ सिंह को छोड़कर मोदी कैबिनेट में शामिल अधिकांश मंत्रियों के पोर्टफोलियो में बदलाव तय माना जा रहा है नितिन गडकरी रविशंकर प्रसाद प्रकाश जावड़ेकर नरेंद्र सिंह तोमर निर्मला सीतारमण पीयूष गोयल समेत कई कद्दावर नेताओं के मंत्रालय इधर से उधर हो सकते हैं या फिर जिनके पास अतिरिक्त मंत्रालय का प्रभार है उनसे मंत्रालय छीने जा सकते हैं।

वही केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा देने वालों में से कुछ नाम ऐसे हैं, जिनको लेकर संगठन तथा उनके समर्थकों और उनके कार्य शैली से प्रभावित लोगों में नाराजगी उभरनी शुरू हो गई है। हर्षवर्धन के इस्तीफे पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि उनका इस्तीफा समझ में नहीं आ रहा है मोदी कैबिनेट में वह एक सच्चे ईमानदार और काबिल मंत्री थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here