कैबिनेट विस्तार : नीतीश की गुगली पर भाजपा का बाउंसर

0

पटना : बिहार में एनडीए सरकार के गठन के एक महीने होने को है लेकिन, अभी तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पाया है। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जदयू के मुखिया नीतीश कुमार गेंद को भाजपा के पाले में डाल रहें हैं तो वहीं अब भाजपा भी जदयू के लिए बाउंसर डाल रही है।

दरसअल सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना हवाईअड्डा के विस्तार का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उनसे कैबिनेट विस्तार को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब भाजपा की ओर से प्रस्ताव आयेगा, तो कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा।

swatva

उन्होंने इसके आगे कहा कि अभी तक भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं आया है। अभी हम लोग पांच साल काम कैसे हो, इसकी रूपरेखा बना रहे हैं।

वहीं इसके कुछ देर बाद ही भाजपा के नेता ने नीतीश कुमार के लिए बाउंसर डालते हुए स्पष्ट तौर पर कहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है।

हालंकि भाजपा नेता ने यह भी कहा कि एनडीए गठबंधन में शामिल घटक दलों से विचार-विमर्श करने के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री कैबिनेट का विस्तार कर देंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संवाद और समन्वय में विश्वास करती है। हमारे तरफ से इसमें कोई कमी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here