CAA की समर्थन रैली पर लोहरदगा में हमला, एसपी भागे, कर्फ्यू, 50 जख्मी

0

रांची : CAA के समर्थन में कल गुरुवार को झारखंड के लोहरदगा में भाजपा और विहिप द्वारा निकाली गई रैली पर एक खास समुदाय के लोगों ने पथराव के बाद हमला कर दिया। अमलाटोली मुहल्ले में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई तथा रैली में शामिल लोगों को जमकर पीटा गया। इसके बाद उपद्रवियों ने लोहरदगा शहर के विभिन्न इलाकों में रैली समर्थकों के घरों और वाहनों में घूम—घूमकर आगजनी शुरू कर दी। हालात बेकाबू होते देख प्रशासन ने शहर में धारा 144 का ऐलान करते हुए कर्फ्यू लागू कर दिया।
जानकारी के अनुसार लोहरदगा में हालात अब भी बेहद खराब हैं और वहां कई मोटरसाइकिल, चौपहिया वाहनों, निजी एवं सरकारी वाहनों के साथ-साथ कई दुकानों को फूंक दिया गया है। घरों में भी घुसकर आग लगाई गई है।

दर्जनों सीएए समर्थक घायल, स्थिति तनावपूर्ण

CAA समर्थकों पर एक खास समुदाय के हमलों में 50 से अधिक महिलाओं और-पुरुषों के साथ ही पुलिस के भी कई जवान घायल हुए हैं। घायलों में सीएए समर्थकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हैं। शहर के कई इलाकों में इसकी तीखी प्रतिक्रिया हुई और प्रतिहिंसा का दौर भी शुरू हो गया। हिंसा रोकने में पुलिस पूरी तरह विफल रही। यहां तक कि उपद्रवियों ने एसपी प्रियदर्शी आलोक को लक्ष्य कर जबरदस्त पथराव किया। किसी तरह अंगरक्षक उन्हें सही सलामत निकालने में सफल रहे। लेकिन इस क्रम में एसपी के कई अंगरक्षक घायल हो गए।

swatva

घटना कुछ यूं हुई, जानें पूरा मामला

CAA के समर्थन में जुलूस जैसे ही अमलाटोली के पास पहुंचा, उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। जुलूस के साथ चल रही पुलिस को भी निशाना बनाया गया, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस उपद्रवियों को नियंत्रित करने में विफल रही। इसके बाद शहर के जामा मस्जिद चौक, बड़ा तालाब, सोमवार बाजार, बक्सीडीपा, पावरगंज चौक सहित कई स्थानों में वाहनों में तोडफ़ोड़, आगजनी, पथराव, हवाई फायरिंग हुई। कई दुकानों और घरों को लक्ष्य बनाकर तोडफ़ोड़ कर लूटपाट की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here