सीएए के समर्थन में उतरे संजय पासवान, कहा बंदी नहीं संधि चाहिए

0

पटना : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) 2019 के विरोध में वामदलों ने आज गुरुवार को पटना सहित बिहार के कई जिलों के प्रमुख चौक चौराहों को जाम कर आज बिहार बंद के समर्थन में प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शनों से इतर बीजेपी एमएलसी संजय पासवान भी आज अपने समर्थकों के साथ नागरिकता सशोधन कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे और उन्होंने कहा कि विपक्ष भोली-भाली जनता को गुमराह कर रहा है। यह कानून नागरिकता देने के लिए है न की किसी की नागरिकता छिनने की। विपक्ष आम जनता को इस मुद्दे पर गुमराह कर रहा है।

swatva

उन्होंने कहा कि हमें बंदी नहीं संधि चाहिए, विवाद नहीं संवाद चाहिए। संधि व संवाद समस्या के समाधान के लिए कारगर औजार है। बंदी और तोड़-फोड़ से समाज में अराजक स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यह कानून सम्मत नहीं है। इसलिए संवाद से ही किसी समस्या का समाधान निकलना चाहिए।

पटना डांक बंगला चौराहा पर जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पपू यादव अपने समर्थकों के साथ हाथ में बेड़िया पहन बिहार बंद के समर्थन में उतरे। इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने को कहा और बताया कि यह कानून विभाजनकारी है। समथको ने नागरिकता कानून के विरोध में नारे भी लगाए।

संजय पासवान भी डाक बंगला चौराहा पर सीएए के समर्थन में निकले थे और जाप के कार्यकर्ता भी वहां थे इसलिए एहतियातन पुलिस प्रसाशन ने दोनों पक्षों में विवाद न हो इसको देखते हुए संजय पासवान को वहां से जाने को कहा। संजय पासवान अपने समर्थको के साथ वहां से लौट गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here