बाईपास में भूमि विवाद को लेकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

0

पटना : राजधानी पटना से सटे बाईपास थाना क्षेत्र के मरची गांव में अपराधियों ने एक प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को जमीन विवाद में अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

मारे गए प्रापर्टी डीलर का नाम रामाशीष सिंह बताया जाता है। वह मरची गांव का ही रहने वाला था। बीती देर रात को पटना सिटी स्थित बाजार से वापस मरची गांव लौटने के दौरान उसे घर से महज 200 मीटर की दूरी पर गोली मारी गई।

swatva

परिजनों ने बताया कि रामाशीष का गांव के ही विजय सिंह, पुट्टू सिंह और मंगल चंद के साथ जमीन विवाद चल रहा था। आरोप लगाया गया कि पुट्टू सिंह और मंगल चंद ने ही उसे गोली मारी। इस हत्याकांड में 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here