उपचुनाव : न आजम अपना गढ़ बचा सके न सपा आजमगढ़ बचा सकी, केजरीवाल भी हुए शून्य

0

पटना : देश की कुछ विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें पंजाब के संगरूर सीट से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) की जीत हुई है। पंजाब में संगरूर लोकसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। यहां शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने AAP के गुरमेल सिंह को हरा दिया है। इस सीट से चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी का लोकसभा में प्रतिनिधित्व शून्य हो गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में आजम खान अपना गढ़ रामपुर नहीं बचा सके न ही समाजवादी अपना गढ़ आजमगढ़ बचा सकी। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है।

आजमगढ़ और रामपुर सीट सपा की मजबूत सीट मानी जाती रही है। जहां भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव को हरा दिया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 11,212 वोटों से दर्ज की जीत की है। वहीं, BJP प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने भी रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी आसिम रजा को करारी शिकस्त दी है। लोधी 42 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है।

swatva

लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद यह कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव की लापरवाही के कारण सपा दोनों सीट गवां बैठी है। अखिलेश यादव लखनऊ छोड़कर न ही रामपुर पहुंचे थे न आजमगढ़ चुनाव प्रचार करने गए थे।

वहीं, आजमगढ़ से चुनाव जीतने के बाद भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जनता की जीत बताते हुए कहा कि आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here