मोकामा और गोपालगंज में 3 नवंबर को उपचुनाव, अनंत सिंह की पत्नी को उतार सकता है RJD

0

नयी दिल्ली/पटना: चुनाव आयोग ने आज सोमवार को बिहार के 2 विधानसभा क्षेत्रों समेत कुल 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। बिहार के मोकामा और गोपालगंज सीट पर 3 नवंबर को चुनाव होंगे जबकि 6 नवंबर को मतगणना होगी। दोनों सीटों का परिणाम मतगणना के बाद जारी कर दिया जाएगा। यह भी बताया गया कि बिहार में दोनों सीटों पर 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा तथा 17 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा।

6 नवंबर को आयगा नतीजा, 7 अक्टूबर से नामांकन

भारत के 6 राज्यों की जिन 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें बिहार की 2 और महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, ओडिशा की एक-एक सीट शामिल है। बिहार में मोकामा और गोपालगंज के जिन 2 सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें से जहां मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की विधायकी जाने से यह सीट खाली हुई वहीं गोपालगंज में मंत्री सुभाष सिंह के निधन से सीट खाली हुई थी। बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह अपने घर में एके-47 रखने और अन्य मामलों में सजायाफ्ता हो गए थे। इससे उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई।

swatva

रोचक होगा मोकामा का मुकाबला, क्या करेंगे ललन सिंह

बिहार में मोकामा उपचुनाव को लेकर सियासी हलकों में काफी उत्सुकता है। संभावना है कि यहां से अनंत सिंह की पत्नी चुनाव मैदान में उतरें। आरजेडी हर हाल में इस सीट को हासिल करना चाह रही और उसके द्वारा अनंत सिंह की पत्नी को उतारने की चर्चा सबसे ऊपर है। इधर महागठबंधन में रहने के कारण अनंत सिंह के विरोधी जदयू नेता ललन सिंह को न चाहते हुए भी उनका समर्थन करना पड़ेगा। यह स्थिति काफी रोचक हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here