बक्सर में बनारस व ऋषिकेश की तर्ज़ पर आरती के लिए होगा प्रयास- चौबे

0

बक्सर : बनारस एवं ऋषिकेश की तर्ज पर बक्सर में भव्य गंगा आरती हो, इसकी योजना बनाई जा रही है। उक्त बातें केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कही।

बक्सर के रामरेखा घाट पर भारतीय नववर्ष के अवसर पर श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा आयोजित भव्य गंगा आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने इस संबंध में उपस्थित लोगों को अवगत कराया।

swatva

 

उन्होंने कहा कि बक्सर सांस्कृतिक व आध्यात्मिक रूप से ऊर्जावान शहर है। पर्यटन के रूप में इसे विकसित करने के लिए प्रयास हुआ है। भव्य गंगा आरती भी, इसमें मील का पत्थर साबित होगा। बनारस से आए पंडितों ने गंगा आरती की। साईं आर्ट के कलाकारों ने भक्ति गीत संगीत से समा बांध दिया।

शुरुआत भगवान श्रीराम की आराधना से हुई। कलाकारों की प्रस्तुति में सभी का मन मोह लिया। वृंदावन के कलाकारों द्वारा खेली गई “फूलों की होली” आकर्षक का केंद्र रहा। सभी ने उत्साह से फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीचौबे सपरिवार शामिल हुए। मशहूर भोजपुरी कलाकार देवी ने माँ दुर्गा की भजन की प्रस्तुति दी। केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने कलाकारों को श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here