बक्सर में 10 वर्षीया मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म

0
rape in buxar
illustrative image

बक्सर : दस वर्षीया मासूम के साथ सोमवार को हुए सामूहिक दुष्कर्म ने मानवता को शर्मशार कर दिया है। पड़ोस के रहने वाले दो युवकों ने ही मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस के रवैये ने भी कई सवाल खड़े कर दिए है।

घटना सोमवार की सुबह लगभग दस बजे की है। हैवानों ने मासूम को बहला फुसलाकर उसके साथ मुँह काला किया जिसके बाद पीड़िता ने घर जाकर मां को इस पूरी घटना की आपबीती सुनाई। पड़ोस के ही रहने वाले युवकों ने यह कुकर्म किया है, जिनकी उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष है।

swatva

जब परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी शिकायत धनसोई थाने में की। दोपहर एक बजे के लगभग पूरी बात सुनने के बाद धनसोई के थानाध्यक्ष ने उन्हें बक्सर महिला थाना भेज दिया।

पीड़ित बच्ची जब वहां पहुंची तो बहुत देर तक उससे कई अनावश्यक सवाल किए गए। इस बीच स्वत्व संवाददाता ने भी धनसोई और महिला थाने से संपर्क किया। जहां संतोष जनक ज़वाब नहीं मिला धनसोई थाना ने बताया कि मामले को बक्सर महिला थाना ट्रांसफर कर दिया गया है वहीं बक्सर महिला थाने का ज़वाब मिला कि अभी पहुंचा नहीं है।

स्थानीय प्रतिनिधि बना रहे पीड़ित पर दबाव

वहीं पीड़ित पक्ष ने कहा बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल है। पर कोई सुद लेनेवाला नहीं है अब मामले को यहाँ से वहां भेजा जा रहा है, दुष्कर्म आरोपी मुन्ना चौधरी और फूलचन चौधरी है। पीड़ित की माने तो मंगलवार की सुबह नौ बजे मेडिकल जांच के लिए कहा गया है। इस बीच संबंधित पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधि और उनके समर्थक पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे हैं। जिसको लेकर उनके अंदर भय व्याप्त है।

चन्द्रकेतु पाण्डेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here