बूथ पर पिस्टल लहराते कांग्रेसी का वीडियो वायरल, हथियार जब्त

0

रांची/पटना : झारखंड में प्रथम चरण की वोटिंग के दौरान डालटनगंज में सूबे के पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रत्य़ाशी केएन त्रिपाठी को हथियार लहराना महंगा पड़ गया। मीडिया में खबर आने के बाद चुनाव आयोग ने मामले में संज्ञान ले लिया। उसके बाद पलामू डीसी ने पूर्व मंत्री का लाईसेंसी हथियार जब्त कर लिया।

चुनाव आयोग सख्त, लाइसेंसी हथियार जब्त

राज्य में 13 सीटों के लिए आज हो रहे मतदान के दौरान पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी की डालटनगंज के कोसियारा बूथ पर स्थानीय लोगों से बकझक हो गई। इसके बाद पूर्व मंत्री ने पिस्टल निकाल ली। इसके बाद वहां स्थानीय निवासी काफी उग्र हो गए और उन्होंने श्री त्रिपाठी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

swatva

झारखंड में वोटिंग शुरू : नक्सली विस्फोट और हिंसा, कांग्रेस प्रत्याशी ने लहराई पिस्टल ​

हालात बेकाबू होते देख केएन त्रिपाठी पिस्टल लिए भीड़ को चीरते हुए बचने की कोशिश करते देखे गए। श्री त्रिपाठी काफी मशक्कत के बाद भीड़ के गुस्से से खुद को बचा पाए और वहां से निकल गए। कोसियारा बूथ पर श्री त्रिपाठी के हथियार लहराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here