बंपर वैकेंसी : बहाल होंगे 30 हजार अमीन, युवा हो जाएं तैयार

0

पटना : बिहार में छात्रों—नौजवानों के लिए यह नवरात्रि खुशियों का खजाना लेकर आयी है! राज्य सरकार ने 30 हजार अमीनों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए वैकेंसी निकालने का फैसला लिया है। भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम नारायण मंडल ने राजस्व विभाग में शीघ्र ही 30 हजार अमीन एवं कर्मचारियों काे नियुक्त करने की आज घोषणा की।
मंत्री ने भाजपा मुख्यालय में सहयोग कार्यक्रम के दौरान कहा कि राजस्व विभाग में जल्द ही लगभग 30 हजार अमीन एवं कर्मचारियों की बहाली की जायेगी।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी 08 अक्टूबर को आॅनलाइन दाखिल-खारिज, लगान एवं निबंधन कार्यालयों को अंचल कार्यालयों से सम्बद्ध कर दाखिल-खारिज की सुविधा के शुभारंभ कार्यक्रम में कहा था कि लोक वित्त समिति ने राज्य में 1203 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, 2297 सर्वेक्षक अंचल निरीक्षक सह कानूनगो, 22966 विशेष सर्वेक्षण अमीन, 2406 लिपिक/विशेष लिपिक, 1203 कार्यपालक सहायक, 12 डाटा इंट्री ऑपरेटर एवं 1203 आईटी ब्वॉय की नियुक्ति का प्रस्ताव किया गया है।
मंत्री राम नारायण मंडल ने कहा कि आॅपरेशन भूमि दखल देहानी और अभियान बसेरा योजना में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे बहुत हद तक भूमि विवाद की समस्या से लोगों को मुक्ति मिल जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here