युवाओं के लिए बंपर मौका, राजस्व विभाग में 10 हजार भर्तियां

0

पटना : बिहार सरकार का राजस्व विभाग करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी देगा। इसके लिए सरकार ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं और इसके लिए बड़े पैमाने पर भर्ती निकालने वाली है। इन भर्तियों को आने वाले तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। राजस्व विभाग इन नई बहालियों के सफल उम्मीदवारों को विशेष सर्वेक्षण और एवं बंदोबस्ती कार्य में लगाएगा।

इन पदों के लिए निकलेगी भर्ती

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने विधान परिषद में यह जानकारी देते हुए बताया कि उनका विभाग कुल 10 हजार पदों पर भर्तियां करेगा। नई बहाली को तीन महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। अभी राजस्व विभाग में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का कार्य ससमय पूरा करने एवं अंचलों में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का कार्य प्रारंभ करने के लिए 15 हजार पद स्वीकृत हैं।

swatva

मिली जानकारी के अनुसार विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के लिए 355, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के लिए 758, विशेष सर्वेक्षण अमीन के लिए 8244 और विशेष सर्वेक्षण लिपिक के 744 सीट पर बहाली की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी शीघ्र ही जारी की जाएगी लेकिन इतना निश्चित है प्रति​भागियों का ऑनलाइन टेस्ट लेकर सीधी बहाली की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here