इधर ​शादी की रस्में पूरी, उधर दूल्हे का मर्डर! दुल्हन का गजब कारनामा

0

गया : शादी की रस्म पूरी होने के महज अगले दिन दुल्हन ने अपने दूल्हे का मर्डर करवा दिया। यह सनसनीखेज वाकया गया के गुरुआ थानांतर्गत लकडाही गांव में पेश आया। यहां की युवती रेवती कुमारी की शादी मई माह के अंतिम दिन अशोक कुमार नाम के युवक से हुई थी। लेकिन शादी के अगले ही दिन से दूल्हा अशोक कुमार गायब हो गया। एक दिन बाद ही उसकी टूकड़ों में कटी लाश भी पुलिस को मिल गई। अब पुलिस ने उसकी हत्या का खुलासा करते हुए हत्याकांड में दुल्हन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन रेवती का आपने मौसेरे बहनोई से काफी पहले से अवैध संबंध चल रहा था। घरवालों द्वारा शादी तय किये जाने के बाद वह बेचैन हो उठी। उसकी शादी तो हो गई लेकिन इसबीच उसने अपने दूल्हे के मर्डर का प्लान भी बना डाला। वह अपने अवैध संबंध को किसी भी हालत में नहीं छोड़ना चाह रही थी। उसने मौसेरे बहनोई के साथ मिलकर अपने दूल्हे को अगवा करवाकर मर्डर करा दिया।

swatva

पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए दुल्हन रेवती कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह हुई कि दूल्हे के मर्डर के 4 दिन बाद उसकी हत्या में आरोपित मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव का भी शव पुलिस को आमस थानाक्षेत्र में जीटी रोड किनारे मिला है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here