बॉलीवुड में धाक जमाने वाले दूसरे बिहारी थे सुशांत, पटना-पूर्णिया और खगड़िया से खास नाता

0

पटना : छिछोरे, एमएस धोनी और केदारनाथ जैसी हिट फिल्मों से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। उन्होंने मुंबई स्थित घर में आज सुसाइड कर लिया। शत्रुध्न सिन्हा के बाद वे बिहार से ऐसे दूसरे अभिनेता थे जिसने काफी कम उम्र में मुंबई में अपनी धाक जमाई। जैसे ही यह खबर बिहार के लोगों को मिली, पूरा राज्य सन्न रह गया क्योंकि बिहारी मिट्टी से उनका गहरा कनेक्शन था।

पटना में जन्म और सेंट कैरेंस में पढ़ाई

सुशांत सिंह बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले थे लेकिन उनका जन्म पटना में हुआ था। एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे जैसी कई अच्छी फिल्मों में अभिनय कर चुके सुशांत की शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस हाईस्कूल स्कूल से हुई थी। यहां राजीवनगर में रहकर उन्होंने पढ़ाई की थी। इसके बाद वे दिल्ली चले गए जहां दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। सुशांत की 4 बहनें भी हैं, जिसमें से एक मीतू सिंह बिहार की महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

swatva

पूर्णिया में पैतृक घर और खगड़िया में ननिहाल

सुशांत सिंह का पैतृक आवास पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी में है। सुशांत ने अपने कॅरियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्हें सबसे पहले धारावाहिक पवित्र रिश्ता से पहचान मिली। पिछले साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पूर्णिया स्थित अपने पैतृक गांव बड़हरा कोठी के मलडीहा आये थे। उनकी ननिहाल खगड़िया जिले के बोरने गांव में है।

क्यों उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस कर रही जांच

बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने आज पुलिस को फोन कर उनके सुसाइड की जानकारी दी थी। मुंबई पुलिस सुशांत की खुदकुशी मामले में जांच पड़ताल कर रही है। कुछ दिनों पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने आत्महत्या की थी। वे पिछले कुछ दिनों से अवसाद में भी चल रहे थे और मैनेजर की खुदकुशी से काफी परेशान थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here