बॉलीवुड Actor सलमान को सांप ने डंसा, रात 3 बजे अस्पताल ले जाए गए

0

मुंबई : करोड़ों जवां दिलों की धड़कन बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बीती देर रात एक सांप ने काट लिया। उन्हें आनन—फानन में रात तीन बजे अस्पताल ले जाया गया। सलमान खान को इस सांप ने उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पर डंसा। वे वहां रात को टहल रहे थे। इसीबीच झाड़ियों से निकल कर एक सांप ने उनके पैर में काट लिया।

अपने पनवेल फार्महाउस गए थे एक्टर

घटना के बाद ऐक्टर को रात तीन बजे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां रातभर इलाज के बाद उनकी हालत बेहतर हुई। इसके बाद आज रविवार सुबह 9 बजे वे वापस अपने पनवेल फार्महाउस लौटे। पता चला कि सलमान को किसी कम जहरीले सांप ने काटा था। सलमान का फार्महाउस जंगल—झाड़ वाले इलाके में है जहां अक्सर सांप और बिच्छू निकलते रहते हैं।
जानकारी के अनुसार सलमान खान क्रिसमस और 27 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पनवेल के फार्महाउस गए थे। इस हादसे के बाद उनके सारे कार्यक्रम को छोटा कर केवल नजदीकी लोगों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here