बोकारो में मिला झारखंड का तीसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज, बांग्लादेश से लौटा था सख़्श

0

झारखंड : झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया है। बोकारो जिले के चंद्रपुरा के तेलो में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव व्‍यक्ति हाल में बांग्लादेश से लौटा था। जांच के लिए उसका सैंपल रांची के रिम्‍स भेजा गया था। रिम्‍स से जांच के बाद रिपोर्ट के मुताबिक उक्त व्यक्ति पॉजिटिव बताया गया है। बोकारो डीसी ने इसकी पुष्टि की है।

झारखंड में कोरोना से संक्रमण का पहला मामला 31 मार्च को सामने आया था। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी की बड़ी मस्जिद से मिली मलेशिया से आई 22 वर्षीया युवती कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। उक्त संक्रमित युवती को क्वारंटाइन के लिए खेल गांव में रखा गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रिम्स में शिफ्ट किया गया था।

swatva

झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमण दूसरा मामला हजारीबाग में मिला था। गत 2 अप्रैल को हजारीबाग के युवक में कोरोना के लक्षण मिले थे, जिसके बाद उसका जांच सैंपल रिम्स भेजा गया था। सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था। युवक कोलकाता से हजारीबाग स्थित विष्णुगढ़ अपने घर आया था। वहां वह एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here