गोपालगंज में नाव हादसा, गंडक नदी में डूबे 24 किसान, 2 के शव बरामद

0

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में गंडक नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार नाव में लगभग 24 लोग सवार थे। उन सभी लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। वहां इस बड़े हादसे के बाद आस पास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना स्थल पर अगल बगल के लोगों की भीड़ उमड़ गई है। बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब किसानों को ले जा रही नाव नदी में पलट गई। नाव पर मौजूद एक शख्स ने तैर कर जान बचाई।

swatva

डूबने वालो में कुचायकोट और विशम्भरपुर थाना के इलाके के कई किसान शामिल हैं। ये बड़ा हादसा गंडक नदी में बेतिया-गोपालगंज सीमा स्थित भगवानपुर गांव के नजदीक हुआ। इस नाव पर ट्रैक्टर भी लदे होने की सूचना निकल कर सामने आ रही है, कहा जा रहा है कि यह टैक्टर चालू हो गया, जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। नदी की तेज धार में नाव के दबाव बर्दाश्त नहीं कर पाई। ये हादसा बेतिया के नौतन इलाके में हुआ।

गंडक नाव हादसे में अब तक दो लोगों के शवों को बाहर निकाला गया था। दोनों मृतकों की क्रमशः विशंभरपुर के खेम मटिहानी और बराईपट्टी के निवासियों के रूप में हुई है। इनमें से एक मृतक महिला है। एक मृतक का नाम इंद्रजीत सिंह है जो खेम मटिहानी गांव के थे और दूसरी मृतक जादोपुर की बरईपट्टी गांव की निवासी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here