बीएन कॉलेज रेप मामले में दूसरे दिन उग्र प्रदर्शन

0

पटना : पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज की एक 20 वर्षीया छात्रा से पटना के पाटलीपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरु नगर में 9 दिसंबर को चार छात्रों ने मिल छात्रा से गैंगरेप किया। गैंग रेप का मामला शुक्रवार को उजागर हुआ जिससे आक्रोशित छात्रों ने कारगिल चौक पर इक्ठ्ठा हो पुलिस प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी की।

आज शनिवार को फिर छात्र कारगिल चौक पर इक्ट्ठा हो विश्वविद्यालय, पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी की। शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस प्रशासन ने लाठी चार्ज किया और कई छात्रों को हिरासत में भी लिया जिसकी आज शनिवार को छात्रों ने आलोचना की।

swatva

क्या है पूरा मामला

पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज की एक छात्रा से चार युवकों ने 9 दिसंबर को गैंग रेप किया और यह मामला शुक्रवार को उजागर हुआ। पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। शुक्रवार को जैसे ही यह मामला उजागर हुआ विश्वविद्यालय के कई छात्र कारगिल चौक पर इकठ्ठा हो आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी व सजा देने की मांग की।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे पाटलिपुत्र इलाके के नेहरु नगर में इस आश्वासन से लगाया कि वह पीड़िता के साथ जो पहले रेप का वीडियो बनाया है उसे वह डिलीट कर देगा। पर उस कमरे में पहले से ही तीन और लड़के मौजूद थे जिन्होंने लड़की के साथ गैंग रेप किया।

पीड़िता ने इस संबंध में चार लोगों पर आरोप लगाया है। जिसमे विपुल कुमार और मुख्य आरोपी मनीष कुमार ने स्थानीय कोर्ट में शुक्रवार को सरेंडर किया जबकि अन्य दो आरोपी अमन भूमि और अश्विनी सिंह राजपूत अभी भी फ़रार चल रहे है।

बताया जाता है कि पीड़िता के पिता बिहार प्रशासनिक सेवा में वरिष्ठ अधिकारी है और मुख्य आरोपी के पिता पटना हाई कोर्ट में सेक्शन ऑफिसर है। मुख्य आरोपी पटना सीएनएलयू का छात्र है।

पटना विश्वविद्यालय ने एक आपात बैठक बुला सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें निष्कासित करने का आदेश दिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने बीएन कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश भी दे दिया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here