मंत्री के निर्देश पर जरूरतमंद परिवारों के बीच किया गया कंबल वितरण

0

बक्सर : देशभर के कई राज्यों में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। बिहार में भी लगातार ठंड बढ़ती ही जा रही है। राज्य में सुबह घना कोहरा दर्ज किया गया है। वहीं बढ़ते ठंड को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की तरफ से बक्सर के कई गांव में सैकड़ों जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस कंबल वितरण कार्यक्रम को लेकर मंत्री चौबे के मीडिया प्रभारी नितिन मुकेश ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने निर्देश दिया था कि जरूरतमंद व्यक्तियों को चयनित कर अलग-अलग स्थानों पर ठंड में कंबल का वितरण किया जाए।

swatva

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज नदाव में कंबल वितरित किया गया है। वहीँ कल अहिरौली और इटाढ़ी में कंबल का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही चौसा में परसो यानि की शुक्रवार को कंबल वितरण किया जाएगा। साथ ही जरूरत और आवश्यकता के अनुसार आगे भी कंबल वितरण लगातार जारी रहेगा।

इस कम्बल वितरण कार्यक्रम में गोरेलाल, मनोज दुबे, हीरामन पासवान, चौसा मंडल अध्यक्ष अमर गौड़ ,ओझा सिंह, सुनील ओझा शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here